Order Now

तिल के लड्डू बनाने की आसान विधि (Sesame seed ladoo recipe in Hindi)

तिल के लड्डू बनाने की आसान विधि (Sesame seed ladoo recipe in Hindi)

टिफोला डेस्क

सर्दियों में तिल (Sesame Seeds) के लड्डू की डिमांड बढ़ जाती है . मकरसक्रांति के अवसर पर सभी लोग तिल का लड्डू खाते हैं . तिल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों, हृदय और पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं . तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो blood sugar को कंट्रोल करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, स्किन और बालों को स्वस्थ रखने, और शरीर को गर्माहट देने में मदद करते हैं, खासकर ठंडक में। इतना ही नहीं ये कब्ज और तनाव कम करने में भी सहायक हैं। तो चलिए हम भी लाभकारी तिल का लड्डू बनाते हैं . 

सामग्री 

  • सफेद तिल – 1 कप 
  • गुड़ – ¾ कप (छोटे टुकड़े)
  • घी – 1–2 चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच (optional)
  • सूखे मेवे – 1–2 चम्मच (काजू/बादाम, optional)


ये भी पढ़े : पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि
ये भी पढ़े :  टमाटर का सूप बनाने की विधि ( Tomato soup recipe in Hindi)

ये भी पढ़े :  चुकंदर का हलवा बनाने की विधि (Beetroot halwa recipe in Hindi)

बनाने की विधि 

  • तिल भूनें: गैस पर धीमी आंच पर कड़ाही में तिल डालकर सुनहरे होने तक भूनें। जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें।
  • तिल पीसें: भुने तिल को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें . बहुत महीन ना करे . 
  • गुड़ पिघलाएँ: एक कड़ाही में घी गरम करें,  इसमें गुड़ डालकर थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर इसे पकाये . जब एक तार की चासनी बन जाये तो गैस बंद कर दें . 
  • मिश्रण मिलाएँ:  पिघले गुड़ को छान लें और उसमे पिसे तिल, इलायची और मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
  • लड्डू बनाएं: मिश्रण हल्का गरम रहते हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बाँध लें।
  • ठंडा करें: लड्डुओं को ठंडा होने दें, फिर डिब्बे में रखें।

टिप्स

  • गुड़ ज़्यादा गरम होगा तो लड्डू सख्त हो सकते हैं।
  • काले तिल से भी इसी तरह लड्डू बनाए जा सकते हैं।
  • चाहें तो थोड़ा सा मूंगफली का पाउडर मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
     

#तिलकेलड्डू #मकरसंक्रांति #घरेलूखाना #भारतीयमिठाई #देसीस्वाद #सर्दियोंकीमिठाई #गुड़ #तिल #स्वस्थखाना

#TilLaddu #SesameLadoo #IndianSweets #TraditionalSweets #WinterSpecial #HomemadeSweets #DesiFood #FoodLovers #FoodPhotography #makarsakranti 

#FoodReels #InstaFood #FoodieIndia #IndianFood #ViralReels #TrendingReels #ReelsIndia #SweetLovers #Yummy

#MakarSankranti #LohriSpecial #Uttarayan #KiteFestival #FestivalSweets 




इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

दीपावली की खास मिठाई : रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi )
दीपावली की खास मिठाई : रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi )
दीपावली का त्योहार मिठाई के बिना अधूर...
पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि
पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि
सरसों का साग और मक्के की रोटी। पंजाब क�...
How to make burger at home
How to make burger at home
Detailed recipe for making a delicious Paneer Burger or Cheese Burger at home. It takes about 30-40 ...