Order Now

प्याज पराठा रेसिपी (Onion Paratha Recipe in hindi) - Tifola Blog

प्याज पराठा रेसिपी (Onion Paratha Recipe in hindi)

प्याज पराठा रेसिपी (Onion Paratha Recipe in hindi)

टिफोला डेस्क  

जब बहुत चटपटा खाने का मन होता है तो दिमाग में सबसे पहला नाम प्याज पराठा आता है। प्याजा का पराठा ऐसा फ़ूड डिश है जो कभी भी खाया जा सकता है।  ये सिर्फ ब्रेकफास्ट में भी ही नहीं बल्कि लंच और डिनर में भी लोग चाव से खाते हैं। कोई इसे चटनी या अचार के साथ तो कोई दही या चाय के साथ खाता है। चाय के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है की बच्चे भी इसे चाव से खाते हैं। तभी तो बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए पनीर पराठा के बाद प्याज का पराठा एक बढ़िया विकल्प होता है. तो चलिए आज अपनी रसोई में प्याज का पराठा बनाते हैं। प्याज का पराठा बनाना बहुत ही आसान है। ये बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है।  तो सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं। 

 

सामग्री ( 4 पराठा के लिए) 

  • आटा - 250 ग्राम 
  • प्याज - 2 बड़े साइज ( बारीक कटे हुए) 
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई) 
  • अदरक- 1 टुकड़ा (बारीक कटा हुआ) 
  • लहसुन - 6 कली (बारीक कटा हुआ) 
  • हरी धनिया - दो चम्मच 
  • अजवाइन - आधा  चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर- एक चम्मच
  • नीबू रस - एक चम्मच 
  • अमचूर - 1 चम्मच 
  • सरसो तेल - जरुरत के मुताबिक 
  • नमक - स्वादानुसार  

 

प्याज पराठा बनाने की विधि  

  • प्याजा का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आता तैयार करते हैं।  250 ग्राम आटा एक कटोरे में लेकर उसमे स्वाद के हिसाब से नमक और एक चम्मच तेल मिलकर सॉफ्ट आटा गूथ लें। आटा गूथ जाये तो उसे ढ़ककर 10 मिनट के लिए रख दें। अब पराठे के भरावन के लिए सामग्री तैयार कर लेते हैं।  
  • एक बाउल में प्याज, हरी मिर्च, धनिया, लहसुन, अदरक मिला लें। इसमें आमचूर, अजवाइन और भुना जीरा भी मिला दें। स्वाद के हिंसाबी से नीबू का रस भी डाल दें।  नमक छोड़कर सारी सामग्री मिलकर भरावन तैयार कर लें। नमक पराठा बनाते समय मिलाएंगे। पहले नमक मिला देंगे तो प्याज पानी छोड़ने लगेगा। फिर पराठा बनाने में काफी मुश्किल होगा।  
  • अब आटा लें और उसे एक बार फिर से गूंथ लें. इसके बाद आटे को चार भाग में बाँट लें। चार लोई तैयार कर लें। दूसरी तरफ गैस ऑन करें और मध्यम आंच पर तवा चढ़ा दें। जब तक तवा गर्म हो रहा है उस बीच एक लोई लेकर उसे थोड़ा सा गोल बेल लें।  इसके बाद भरावन सामग्री में थोड़ी सी प्याज की स्टफिंग लेकर उसमे नमक मिलाकर रोटी क्के बीच में रखकर उसे चारों ओर से बंद कर गोल कर लें. अब इसे थोड़ा सा दबाएं। इसे सूखे आटे में लपेटकर गोल आकर में बेल लें। पराठे को थोड़ा मोटा ही रखें नहीं तो पराठा फट जायेगा। 
  • तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा सरसो का तेल डालकर चारो ओर फैला दें. अब तवे पर बेला हुआ पराठा डालकर उसे सेंके।  कुछ देर बाद पराठा पलट दें और दूसरी ओर भी तेल लगाकर सेकें. पराठे को तब तक पलटते रहे जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर कुरकुरा न हो जाए. इसके बाद प्लेट में पराठा उतार लें. इसी तरह बाकी के पराठे बना लें। जब पराठा तैयार हो जाये तो चटनी, दही, अचार या चाय के साथ गरमागरम परोसे।

#PyajParatha #OnionParatha #IndianBread #ParathaLovers #HealthyBreakfast #IndianCuisine #HomeMadeParatha #Foodie #DesiFood #TastyBites #tifola 

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

कैसे हुई थी बर्गर खाने की शुरुआत? (History of Burger)
कैसे हुई थी बर्गर खाने की शुरुआत? (History of Burger)
बर्गर दुनियाभर में स्वाद और सुविधा क�...
चाय : हर कप की अपनी कहानी होती है
चाय : हर कप की अपनी कहानी होती है
चाय की एक कप अपने भीतर ना जाने कितने भा�...
Best Tiffin delivery service- A customer's story
Best Tiffin delivery service- A customer's story
Read how Neha found out about Tifola and called it the best tiffin delivery service...

Warning: include(sidesociallinks.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u121081485/domains/tifola.com/public_html/import/footer.php on line 61

Warning: include(): Failed opening 'sidesociallinks.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u121081485/domains/tifola.com/public_html/import/footer.php on line 61