Order Now

गन्ना चूसने के फायदों के बारे में कितना जानते हैं आप ? - Tifola Blog

गन्ना चूसने के फायदों के बारे में कितना जानते हैं आप ?

गन्ना चूसने के फायदों के बारे में कितना जानते हैं आप ?

टिफोला डेस्क 

सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ बाजार में गन्ने की आमद भी शुरू हो चुकी हैं। छठ पर्व के साथ ही गन्ना बाजार में आ जाता है।  छठ पूजा में तो गन्ना होना अनिवार्य होता है। पूजा में जो गन्ना इस्तेमाल होता है उसे प्रसाद के रूप में लोगों में वितरित किया जाता है। छठ के बाद देवउठनी एकदशी और तुलसी विवाह में भी गन्ना का पूजा में प्रयोग किया जाता है। पूजा के बाद इस गन्ने को लोग चूसते हैं।  


दरअसल गन्ना चूसना एक पुरानी परंपरा है, जिसे हमारे देश के कई हिस्सों में लोग पसंद करते हैं। गन्ना ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। वैसे तो अमूमन लोग गन्ने का जूस पीते हैं लेकिन गन्ना चबाने के कई फायदे हैं। तो चलिए आज गन्ना चूसने के फायदों के बारे में जानते हैं।  


ये भी पढ़े : क्या आप छठ पूजा का वैज्ञानिक महत्व जानते हैं?


दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद 

 

  • गन्ना चूसना दांतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। गन्ना चूसने से दांतों की अच्छी सफाई के साथ-साथ अच्छी मालिश भी हो जाती है। इससे दांत मजबूत बनते हैं।

 

  • गन्ना दांतों की अच्छी एक्सरसाइज कराता है।

 

  • आपको बता दें गन्ने में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है।  ये दांतों के इनेमल को स्ट्रांग नाता है और सांसों की दुर्गंध को कम करता है। 

पाचन में करता है सुधार

  • गन्ना पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चूंकि गन्ने में फाइबर होता है, इसलिए ये कब्ज जैसी पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है।
  • गन्ने की प्रकृति क्षारीय होती है।  क्षारीय प्रकृति पेट के पीएच स्तर को बैलेंस करने में सहायक होती है।
  • गन्ने पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और साथ ही गैस-एसिडिटी से बचाता है। 

ऊर्जा और हाइड्रेशन का सोर्स 

  • गन्ना क्विक एनर्जी का बहुत अच्छा सोर्स होता है।  दरअसल गन्ने की प्राकृतिक शर्करा (सुक्रोज, ग्लूकोज, फ्रुक्टोज) तुरंत एनर्जी  देती है।
  • गन्ने का रस बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है, खासकर गर्मियों में।
  • कसरत यानी व्यायाम के बाद की थकान दूर करने के लिए गन्ने का जूस एक बेहतरीन प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर है। 

अन्य स्वास्थ्य लाभ

  • लीवर के लिए बेहद फायदेमंद: गन्ना लीवर को डिटॉक्सिफाई करने में हेल्प  करता है और पीलिया जैसी बीमारी से राहत देता है।
  • किडनी के लिए भी अच्छा है : गन्ना शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी को बाहर निकालकर किडनी के काम को बेहतर बनाता है।
  • गन्ने में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
  • गन्ने में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड पाया जाता है , जो मुंहासों और त्वचा संबंधी प्रॉब्लम्स को कम करने में हेल्प कर सकता है। 

जैसा कि हम जानते हैं हर चीज के दो पहलू होते हैं। ऐसे ही गन्ने के साथ है।  गन्ने में प्राकृतिक शर्करा की मात्रा अधिक होती है, इसलिए डाइबटीज के मरीज कप इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। 

#sugarcanebenifit #chhathpooja #chhathmahaparv #health #sugar #glucose 



इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

इस तरीके से बनाये कच्चे केले के कोफ्ते  । Raw Banana Kofta Curry | Kele ka Kofta Banane ki Vidhi
इस तरीके से बनाये कच्चे केले के कोफ्ते । Raw Banana Kofta Curry | Kele ka Kofta Banane ki Vidhi
कच्चे केले से तरह-तरह के व्यंजन बनते ह�...
पैनकेक बनाने की विधि ( Pancakes Recipe in hindi)
पैनकेक बनाने की विधि ( Pancakes Recipe in hindi)
पिछले कुछ सालों में पैनकेक ने हमारी र�...
Tifola: The Best Tiffin Service in Lucknow for Fresh and Customizable Meals
Tifola: The Best Tiffin Service in Lucknow for Fresh and Customizable Meals
In the bustling city of Lucknow, finding a reliable and delicious tiffin service can be a challenge....