Order Now

छठ स्पेशल ठेकुआ (खजूर) : क्रिस्पी चाहिए तो इस ट्रिक को आजमाए

छठ स्पेशल ठेकुआ (खजूर) :  क्रिस्पी चाहिए तो इस ट्रिक को आजमाए

 

पहिले पहिल हम कईनी,

छठी मईया व्रत तोहार ।

करिहा क्षमा छठी मईया,

भूल-चूक गलती हमार । 

 

छठ का व्रत करने वाला हर इंसान इस गीत से जुड़ा महसूस करता है. इस गाने से व्रत करने वाले ही नहीं बल्कि वो लोग भी जो व्रत तो नहीं करते  लेकिन इस महापर्व में पूरी आस्था के साथ शामिल होते हैं, वो भी इसकी महिमा को महसूस करते हैं. इस गीत को सुनते ही जेहन में छठ महापर्व  के दौरान होने वाले सारे rituals आखों के सामने घूम जाते हैं.  घाटों पर लोगों की भीड़, सिर पर पूजा की टोकरी लिए लोग, पानी में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य देते व्रती और छठ का सबसे खास ठेकुआ, जिसे बहुत से लोग खजूर कहते हैं। शायद ही कोई हो जिसे ठेकुआ यानी खजूर ना पसंद हो। छठ पर्व में आस्था रखने वाले हर इंसान की इस ठेकुआ को पाने की ख्वाहिश होती है।  दरअसल ये होता ही इतना स्वादिष्ट है कि हर कोई इसे चाव से खाता है। तो चलिए आज अपनी रसोई में क्रिस्पी खजूर बनाते हैं।  

 

खजूर बनाने की विधि शुरू करने से पहले आपको बता दें की खजूर और ठेकुआ में काफी अंतर होता है। खजूर खस्ता होता है। इसे बनाने में चीनी और मोयन के लिए घी का इस्तेमाल होता है , जबकि ठेकुआ में गुड़ का इस्तेमाल होता है। ठेकुआ में आते में मोयन नहीं डालते।  तो चलिए स्वादिष्ट खजूर बनाते हैं।  तो सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

 

सामग्री

  • आटा - 1  किलो 
  • मैदा- 250 ग्राम
  • सूजी- 100 ग्राम 
  • चीनी -700 ग्राम 
  •  मोयन के लिए- डेढ़ कटोरी घी 
  • सौफ- 1 चम्मच मोटा
  • इलाइची 4-5 कुटी हुई 
  • नारियल - 100 ग्राम सूखा 
  • काजू -बादाम - 100 ग्राम कुटा हुआ
  • दूध - 250 ग्राम  
  • तलने के लिए- मूंगफली का तेल या घी

 

खजूर बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक परात में एक किलो आटा ले लीजिये। आटे में मैदा और सूजी मिलकर उसमें घी डालकर अच्छे से मिलाइये। जब आटा घी को अच्छे से सोख ले और आटे का लड्डू जैसा बनने लगे तो उसमें कुटी हुई इलायची, कसा हुआ सूखा नारियल, काजू-बादाम डालकर मिला लें। 

 

  • चीनी को मिक्सी में पीस लें। अब पीसी चीनी को आटे में मिला दें। सारी सामग्री अच्छे से मिला लें। अब गिलास का दूध लें और थोड़ा -थोड़ा डालकर आटे में मिलाये।  

 

  • ध्यान रखे दूध एक साथ पूरा नहीं डालना है। छींटा मार-मारकर आटे में मिलाना है। आटे को रोटी या पूरी की डो की तरह नहीं बनाना है। इसे भरभरा रखना है।  क्योंकि जैसे-जैसे चीनी पिघलेगी आटा सेट हो जायेगा। 

 

  •  जब आटे से लड्डू पेड़ा जैसा शेप आसानी से बनने लगे तो इसे अपनी पसंद के साइज में बना लें। बाजार में खजूर बनाने का साँचा मिलता है। आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  

 

  • खजूर बनाते जाये और साइड में गैस पर हाई फ्लेम पर कड़ाही में तेल या घी डालकर गरम होने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाये तो गैस की आंच मद्धम कर दें। अब इसमें खजूर डालकर डीप फ्राई करने। खजूर को बीच के आंच पर तले। खजूर में आंच का बहुत ही महत्व होता है। 

 

  • यदि गैस की आंच तेज होगी तो ऊपर से खजूर सुनहरे हो जायेंगे लेकिन अंदर से कच्चे रह जायेंगे।  इसलिए इसे धीमी आंच पर फ्राई करें ताकि खजूर एकसार पक जाये।जब खजूर दोनों तरफ से सुनहरे हो जाए और थोड़ा हार्ड दिखने लगे तो उसे तेल से बाहर निकाल लें। 

 

  • ऐसे ही बाकी बचे खजूर फ्राई कर लें। सब सारे खजूर फ्राई हो जाये तो इसे एक बड़े थाली में ठंडा होने के लिए  छोड़ दें।  

 

  • जब खजूर एकदम ठंडा हो जाये तब आप इसे सर्व करें। खजूर जब ठंडा होगा तभी क्रिस्पी होगा। तो देर किस बात की है।  बनाइये जल्दी से छठ स्पेशल खजूर।  

 

#Thekua #ChhathPuja #BihariFood 

#Chhath2025 #ChhathPrasad 

#ChhathMahaparv #ChhathParv #BihariThekua #ChhathPooja #khajoorChhath #FestivalSweet

 

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Navratri Special- मखाना खीर की रेसिपी ( Makhana Kheer recipe in Hindi)
Navratri Special- मखाना खीर की रेसिपी ( Makhana Kheer recipe in Hindi)
जैसा कि हम जानते हैं व्रत में खाने का ब�...
Looking for best tiffin service in Lucknow?
Looking for best tiffin service in Lucknow?
...
पानी पूरी की जान पुदीने का पानी (Pani puri pudina ka paani recipe in hindi)
पानी पूरी की जान पुदीने का पानी (Pani puri pudina ka paani recipe in hindi)
भारत में पानीपूरी कितनी फेमस है ये हम �...