Order Now

गार्लिक ब्रेड ( Garlic Bread Recipe in Hindi)

गार्लिक ब्रेड ( Garlic Bread Recipe in Hindi)

टिफोला डेस्क 

वर्तमान में दुनिया के सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक है गार्लिक ब्रेड। इसकी सबसे बड़ी खासियत है – कुरकुरी ब्रेड, लहसुन की महक और मुलायम मक्खन का बेहतरीन स्वाद। ऐसा माना जाता है कि ये इटेलियन व्यंजन है,  लेकिन अब दुनिया के हर देश में लोग इसे अपने -अपने तरीके से बना -खा रहे हैं।  

अमूमन लोग इसे पास्ता, पिज़्ज़ा और सूप के साथ साइड डिश की तरह पसंद करते हैं। सबसे बड़ी बात बच्चों से लेकर बड़ों तक, ये सबकी पसंदीदा है। सबके लिए ये लाइट और टेस्टी स्नैक है। ये लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस तरह लगा सकते हैं कि हर कैफ़े और रेस्टोरेंट में इसका नाम मेन्यू में ज़रूर देखने को मिलता है। तो चलिए अपनी रसोई में झटपट इस डिश को बनाते हैं।  तो सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

 

गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस या बैगेट - 6 पीस 
  • मक्खन - तीन बड़े चम्मच 
  • लहसुन - 10 कली ( बारीक कटी हुई) 
  • हरा धनिया और पुदीना - एक बड़ा चम्मच ( बारीक कटा हुआ) 
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीज़ (मोज़रेला या प्रोसेस्ड) – वैकल्पिक

 

गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि 

  • एक कटोरे में मक्खन, बारीक कटा लहसन, हरा धनिया, पुदीना और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।  
  • जब मिश्रण तैयार हो जाये तो इसे ब्रेड स्लाइस पर अच्छी तरह फैलाएं।  यदि आपको चीज गार्लिक ब्रेड बनानी है, तो आप ब्रेड स्लाइस पर चीज़ डाल दें।
  • अब इसे ओवन/OTG में 180°C पर 6 -7  मिनट तक बेक करें। हाँ यदि आपके पास ओवन नहीं है तो घबराने की जरुरत नहीं है।  
  • गैस पर तवा चढ़ाये और जब तवा गरम हो जाये तो ब्रेड को ढककर हलकी आंच पर 3–4 मिनट सेंक लें।
  • जब ब्रेड क्रिस्पी और सुनहरे हो जाये तो इसे ओवन से बाहर निकालें। अब आप इसे चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।  

     

ये रेसिपी भी कितनी आसान है। इसे बनाने में ना ज्यादा सामान की जरुरत है और ना ही समय की। फिर देर किस बात की है। बनाइये और स्वादिष्ट ब्रेड गार्लिक का आनंद लीजिये।  

 

#GarlicBread #CheesyGarlicBread #BreadLovers #FoodieHeaven #SnackTime #CrispyAndCheesy #FoodieFavorites #TastyBites #FoodLoversIndia #HomemadeGarlicBread

#tifola #tifolafoodsurvice #GarlicBread 🍞🧄
#CheesyGoodness 🧀
#FoodieLife 😋
#InstaFoodie
#SnackGoals
#Foodstagram
#HomemadeDelight
#BreadLovers
#CrispyAndCheesy
#FoodieVibes
#DesiFoodies
#TastyTreats
#FoodieLove
#CookingAtHome
#FoodieHeaven

 

















इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Paneer Paratha recipe
Paneer Paratha recipe
Paneer Paratha recipe...
Veg Spring Rolls Recipe
Veg Spring Rolls Recipe
A detailed recipe for making Vegetable Spring Rolls at home, a popular Indo-Chinese appetizer featur...
ख़ुशी और केक के अटूट रिश्ते की कहानी  (History of cake)
ख़ुशी और केक के अटूट रिश्ते की कहानी (History of cake)
ख़ुशी और मीठे का अटूट रिश्ता है। ख़ुशी म�...