Order Now

बड़े ही नहीं बच्चों की भी पसंदीदा डिश है पनीर पराठा (Paneer Paratha recipe in hindi)

बड़े ही नहीं बच्चों की भी पसंदीदा डिश है पनीर पराठा (Paneer Paratha recipe in hindi)

टिफोला  डेस्क  

भारत में पराठे खाने का खूब चलन है। पराठे आचार या चटनी के साथ भारत में नाश्ते और डिनर में पराठे खूब खाये जाते हैं। भारत में तरह तरह के पराठे बनते हैं।  आलू के पराठे ( aalu Paratha Recipe in hindi) , गोभी के पराठे (Gobi Paratha recipe in Hindi), मेथी के पराठे (Methi Paratha recipe in Hindi), मूली के पराठे (Mooli Paratha recipe in Hindi), पनीर के पराठे  (Paneer Paratha recipe in Hindi) और ना जाने किस -किस के पराठे बनते हैं।  लेकिन जब सबसे पसंदीदा पराठे की बात होती है तो सबसे पहले पायदान पर नाम आता है पनीर के पराठे का। पनीर का पराठा ही एकमात्र ऐसा पराठा है जिसे बड़े, बूढ़े के साथ बच्चे भी खूब पसंद करते हैं। पनीर वैसे भी भारतीयों का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है। तो चलिए अपनी रसोई में झटपट बनने वाले पनीर के पराठे बनाते हैं।  तो सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

 

सामग्री ( 4 लोगों के लिए) 

 

  • गेहू का आटा - 400  ग्राम=

 

  • देशी घी/ तेल - 2 चम्मच

 

  • नमक -स्वादानुसार 

 

  • पानी - आटा गूथने के लिए  

 

भरावन के लिए सामग्री  

  • पनीर - 350 ग्राम  (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च - 4 बारीक कटी
  • जीरा - एक चम्मच 
  • अदरक - एक टुकड़ा 
  • नीबू - आधा 
  • प्याज - 2 मीडियम साइज 
  • धनिया पत्ती - 50 ग्राम  

 

पनीर पराठा बनाने की विधि 

 

  • सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक और दो चम्मच घी डालकर मुलायम आटा गूंथ लेते हैं। आटा गूथ जाये तो उसे ढककर 10 मिनट के लिए रख देते हैं।  
  • अब भरावन की सामग्री तैयार कर लेते हैं।  सबसे पहले प्यार, हरी मिर्च और धनिया अदरक को अच्छे से धोकर चॉपर में डालकर महीन प कर लेते हैं। 
  • इसके पश्चात इस सामग्री को कद्दूकस किये हुए पनीर में पलट दीजिये।   अब इसमें जीरा और स्वादानुसार नमक और कुछ बूंदे नीबू की मिलाकर अच्छे से मिला लेते हैं। भरावन सामग्री पराठा बनाने के लिए तैयार है।  
  • अब पराठा बनाना शुरू करते हैं।  गैस पर तवा चढ़ा कर बीच की आंच पर गरम होने के लिए रख दें । दूसरी तरफ रोटी की लोई से थोड़ी बड़ी लोई बनाये और पूरी साइज का बेल लें। 
  • अब पूरी के बीच में भरावन रखें और चारों तरफ से बंद करके फिर से बेलें। आपको पराठे का जो साइज पसंद हो उस साइज का बेल लें।
  • गरम तवे पर पराठे को घी या तेल, जो आपको पसंद हो, लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।

    ऐसे ही बाकी बचे पराठे को सेंक लें। जब सारे पराठे तैयार हो जाये तो इसे अचार, चटनी , दही या चाय के साथ गर्मागर्म परोसे।  
  • ये रेसिपी आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में लिखकर बताइयेगा।  अच्छी लगे तो दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा।  

 

#Foodstagram #FoodieLife #IndianFoodies #StreetFoodVibes #TandoorTales #ParathaWithLove #PunjabiTandoor #IndianFlavours #FoodiesOfInstagram #DesiFoodCravings

#PaneerParatha #StuffedParatha #BreakfastGoals #IndianFoodLove #DesiTadka #GharKaKhana #FoodiesOfIndia #ParathaLovers #DesiBreakfast #PaneerLove 

#VegDelight #VegetarianLove #ProteinRich #HealthyIndianFood #PaneerRecipes #HomemadeGoodness 

#पनीरपराठा #देसीनाश्ता #स्वादिष्टखाना #घरकाखाना #देसीतड़का #पंजाबीडिश #स्टफ्डपराठा #सुबहकानाश्ता #पराठालवर्स #भारतीयखाना #पराठाप्रेम #स्वादभारतक



इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

चीनी के डिब्बे से नहीं निकल रही चीटियां तो आजमाए ये उपाय
चीनी के डिब्बे से नहीं निकल रही चीटियां तो आजमाए ये उपाय
बारिश में मौसम में चीटियां कुछ ज्यादा ...
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? इस तरीके से करें असली गुड़ की पहचान
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? इस तरीके से करें असली गुड़ की पहचान
पिछले कुछ सालों में लोगों में गुड़ को ल�...
Tifola Tiffin Service: A Delicious and Convenient Solution for Your Daily Meals
Tifola Tiffin Service: A Delicious and Convenient Solution for Your Daily Meals
Readymade Homemade Food That Tastes So Good!...