Order Now

फ्रेंच ऑमलेट रेसिपी (French Omelette Recipe in Hindi)

फ्रेंच ऑमलेट रेसिपी  (French Omelette Recipe in Hindi)

 

टिफोला डेस्क 

 

संडे हो या मंडे , खूब खाओ अंडे। ये हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं। अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंडा अमूमन लोगों को पसंद होता है। कोई इसे उबाल के काली मिर्च और नमक के साथ खाना पसंद करता है तो कोई ऑमलेट बनाकर । ऑमलेट के साथ  तो लोग खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं। एक समय था जब  भारत में लोगों के घरो में प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर  ऑमलेट बनाया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो ऑमलेट के इतने प्रकार हैं कि इसे आप उँगलियों पर नहीं गिन सकते। चलिए कुछ ऑमलेट के नाम हम आपको बताते हैं- फ्रेंच ऑमलेट, अमेरिकन ऑमलेट, स्पेनिश ऑमलेट , ग्रीक ऑमलेट, इटालियन फ्रीटाटा,  डेनवर ऑमलेट, मसाला ऑमलेट और जापानी ऑमलेट। तो चलिए आज हम फ्रेंच ऑमलेट बनाते हैं जो भारत में बहुत प्रसिद्ध है। तो सबसे पहले इसे बनाने की सामग्री नोट करते हैं।  

 

सामग्री

 

  • अंडे- 3 

 

  • दूध - 50 ml 

 

  • अनसाल्टेड मक्खन - 1 

 

  • काली मिर्च पिसी - हाफ टी स्पून 

 

  • हरा धनिया या हर्ब्स – थोड़ा (वैकल्पिक)

 

  • कद्दूकस किया हुआ चीज़ – 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)

 

 

फ्रेंच ऑमलेट बनाने की विधि  

 

  •  एक कटोरे में दूध, अंडा , नमक और काली मिर्च किसी बड़े चमचे या व्हिस्क से अच्छी तरह मिलाएं। जब सब सामग्री अच्छी तरफ फेंट जाये तो गैस ऑन पैन चढ़ा दें।   

 

  • जब पैन अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें मक्खन डालें। जब मक्खन पिघल जाये तो इसे पूरे पैन में फैला दें। पैन को चारों तरफ घुमा दें।  गैस स्लो कर दें। जब मक्खन का झाग कम हो जाए तो अंडे फेंटी हुई अंडे डालें.

 

  • अंडे डालने के बाद कुछ सेकंड के लिए रुके फिर एक स्पैटुला से पूरे पैन में इसे फैला दें। अंडे के मिश्रण सभी जगह समान रखे ताकि ऑमलेट समान रूप से पक जाए.

 

  • लो फ्लेम पर लगातार हिलाते हुए अंडों को हल्का-सा सेट होने दें। और जब अंडे आधे  पक जाये तो  उन्हें धीरे से रोल या फोल्ड कर लें। ऊपर से चाहें तो हर्ब्स या चीज़ डालकर तुरंत गरमा-गरम परोसे।   

 

 देखिये कितना आसान है फ्रेंच ऑमलेट बनाना। नाम से लग रहा था जैसे कोई बहुत कठिन डिश है लेकिन ये प्याज हरी मिर्च वाली ऑमलेट से भी आसान है।  तो देर किस बात की है। नहीं बनाये हैं अब तक तो बना लीजिये।  

 

#FrenchOmelette #OmeletteLove #BreakfastDelight #EggRecipes #FoodieVibes #HealthyBreakfast #tifola #tifolafoodsurvice 

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

TIFOLA-Cheapest Tiffin delivery service in Gomti Nagar Lucknow
TIFOLA-Cheapest Tiffin delivery service in Gomti Nagar Lucknow
TIFOLA-Cheapest Tiffin delivery service in Gomti Nagar Lucknow...
छठ स्पेशल ठेकुआ (खजूर) :  क्रिस्पी चाहिए तो इस ट्रिक को आजमाए
छठ स्पेशल ठेकुआ (खजूर) : क्रिस्पी चाहिए तो इस ट्रिक को आजमाए
छठ का व्रत करने वाला हर इंसान इस गीत से ...
दिन की शुरुआत  करें इस हेल्दी ड्रिंक के साथ
दिन की शुरुआत करें इस हेल्दी ड्रिंक के साथ
सुबह की शुरुआत हेल्दी तरीके से होती है...