Order Now

छठ स्पेशल गुड़ का ठेकुआ बनाने की विधि

छठ स्पेशल गुड़ का ठेकुआ बनाने की विधि

टिफोला डेस्क 

 

छठ महापर्व का महाप्रसाद ठेकुआ शायद ही कोई हो जिसे पसंद ना हो। सभी को ठेकुआ का इंतजार रहता है। यदि आपके घर कोई व्रत नहीं है तो कोई बात नहीं।  आप इसे अपने घर पर बना सकते हैं।  तो चलिए आज अपनी रसोई में छठ के मौके पर छठ स्पेशल ठेकुआ बनाते  हैं।  तो सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

 

ये भी पढ़े : छठ स्पेशल ठेकुआ (खजूर) : क्रिस्पी चाहिए तो इस ट्रिक को आजमाए

 

सामग्री

  • आटा - 1  किलो 
  • गुड़  -700 ग्राम  
  • सौफ- 1 चम्मच मोटा
  • इलाइची 4-5 कुटी हुई 
  • नारियल - 100 ग्राम सूखा 
  • दूध - 250 ग्राम  
  • तलने के लिए- मूंगफली का तेल या घी

 

ये भी पढ़े : सर्दियों की सुबह और नाश्ते में मटर कचौड़ी, क्या बात है! (Matar Kachori recipe in hindi )

ठेकुआ बनाने की विधि 

  • सबसे गुड़ को डेढ़ गिलास पानी में भिगोकर छोड़ दीजिये। जब गुड़ पूरी तरह पानी में मिल जाये तो एक परात में एक किलो आटा ले लीजिये। आटे में सौफ, कुटी हुई इलायची, कसा हुआ सूखा नारियल, मिला लें। 

 

  • अब गुड़ वाले पानी को ले लीजिये और थोड़ा -थोड़ा डालकर आटे को गूथे। ध्यान रखे गुड़ का पानी एक साथ पूरा नहीं डालना है। छींटा मार-मारकर आटे में मिलाना है। आटे को रोटी या पूरी की डो की तरह नहीं बनाना है। इसे भरभरा रखना है।  क्योंकि जैसे-जैसे गुड़ पिघलेगी आटा सेट हो जायेगा। 

 

  •  जब आटे से लड्डू पेड़ा जैसा शेप आसानी से बनने लगे तो इसे अपनी पसंद के साइज में बना लें। बाजार में ठेकुआ बनाने का साँचा मिलता है। आप उसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं।  

 

  • ठेकुआ बनाते जाये और साइड में गैस पर हाई फ्लेम पर कड़ाही में तेल या घी डालकर गरम होने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाये तो गैस की आंच मद्धम कर दें। अब इसमें ठेकुआ डालकर डीप फ्राई करें। ठेकुआ को मद्धम आंच पर तले। ठेकुआ में आंच का बहुत ही महत्व होता है। 

 

ये भी पढ़े : क्या आप छठ पूजा का वैज्ञानिक महत्व जानते हैं?

 

  • यदि गैस की आंच तेज होगी तो ऊपर से ठेकुआ सुनहरे हो जायेंगे लेकिन अंदर से कच्चे रह जायेंगे।  इसलिए इसे धीमी आंच पर फ्राई करें ताकि ठेकुआ एकसार पक जाये।जब ठेकुआ  दोनों तरफ से सुनहरे हो जाए और थोड़ा हार्ड दिखने लगे तो उसे तेल से बाहर निकाल लें। 

 

  • ऐसे ही बाकी बचे ठेकुआ फ्राई कर लें। सब सारे ठेकुआ फ्राई हो जाये तो इसे एक बड़े थाली में ठंडा होने के लिए  छोड़ दें।  

 

  • जब ठेकुआ एकदम ठंडा हो जाये तब आप इसे आप चटनी या अचार या ऐसे ही सर्व करें। । तो देर किस बात की है बनाइये जल्दी से छठ स्पेशल ठेकुआ।    

 

#Thekua #ChhathPuja #BihariFood 

#Chhath2025 #ChhathPrasad 

#ChhathMahaparv #ChhathParv #BihariThekua #ChhathPooja #khajoorChhath #FestivalSweet

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (1)

nice

You may also like

जलेबी रेसिपी
जलेबी रेसिपी
जलेबी रेसिपी...
Paneer Lababdar (Restaurant Style Recipe)
Paneer Lababdar (Restaurant Style Recipe)
पनीर लबदार रेसिपीज...
Best tiffin service for a personalized dining experience: Tifola
Best tiffin service for a personalized dining experience: Tifola
When it comes to finding a convenient and delicious meal, Tifola has become my go-to tiffin delivery...