Order Now

पैनकेक बनाने की विधि ( Pancakes Recipe in hindi)

पैनकेक बनाने की विधि ( Pancakes Recipe in hindi)

 टिफोला डेस्क

पिछले कुछ सालों में पैनकेक ने हमारी रसोई में अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। जिन घरों  में बच्चे है वहां तो पैनकेक ना बने ऎसा हो ही नहीं सकता। वैसे पैनकेक सिर्फ बच्चों की फेवरेट नहीं है।  बड़े भी इसे खूब चाव से खाते हैं।  तो चलिए आज हम पैनकेक बनाने की विधि जानते हैं। पैनकेक एक टेस्टी और जल्दी बनने वाला स्नेक्स है। ये बहुत ही सॉफ्ट और फूले हुए होते हैं।  इसे  बनाना बहुत ही आसान है। तो चलिए जानते हैं कि आप घर पर कैसे स्वादिष्ट पैनकेक बना सकते हैं। 

सामग्री

  • मैदा- 1 कप  
  • चीनी-1 बड़ा चम्मच
  •  बेकिंग पाउडर-1 छोटा चम्मच  
  • बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्मच 
  • नमक-1/4 छोटा चम्मच 
  • दूध या छाछ - 1 कप  
  • सिरका- एक चम्मच 
  • फेंटा हुआ अंडा- 1    
  • मक्खन या तेल -2 बड़े चम्मच 
  • वैनिला एसेंस -1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
  • तेल या मक्खन (पकाने के लिए)

बनाने की विधि

  • एक बड़ा सा कटोरा लें और उसमे सभी सामग्री मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को अच्छी तरह मिलाकर एक साइड रख दें।  इसके बाद एक दूसरे कटोरे में गीली सामग्री जैसे छाछ या दूध सिरके का मिश्रण में फेंटा हुआ अंडा, मेल्ट बटर और वेनिला एसेंस को मिलकर अच्छी तरह फेंट लें। 
  •  जब ये अच्छी तरह तैयार हो जाये तो इस मिश्रण को सूखी सामग्री वाले बाउल में डालें।  दोनों तो अच्छी तरह मिलाये और तब तक मिलाये जब तक ये चिकना घोल बनकर ना तैयार हो जाये। ध्यान रहे घोल में lumps यानी गांठें  हो सकती हैं।  ये सामान्य बात है।  घोल को बहुत ज़्यादा नहीं फेंटना हैं।  ज़्यादा फेंटने से पैनकेक हार्ड यानी सख्त हो सकते हैं।
  • इसके पश्चात् गैस जलाये और उस पर एक नॉनस्टिक तवा या पैन माध्यम आंच पर रख दें। जब पैन गरम हो जाये तो उस पर थोड़ा सा मक्खन डालें।  आपके पास मख्खन नहीं है तो तेल डाल सकते हैं। तेल गरम होने पर एक चम्मच की मदद से तवे पर घोल डाले और उसे खुद ही फैलने दें। थोड़ी देर इसे छोड़ दें।
  •  जब पैनकेक की सतह पर बुलबुले दिखाई देने लगे और केक का किनारा सूखने लगे तो इसे आराम से पलट दें। दूसरी तरफ भी थोड़ी देर पकने दें। जब सुनहरा हो जाये तो इसे एक प्लेट में निकाल लें।  
  • बाकी बचे घोल से इसी तरह केक बनाये। जब केक बनकर तैयार हो जाये तो इसे आप अपनी पसंद के अनुसार शहद, मख्खन या मेपल सिरप के साथ परोसे।  पैनकेक को आप फल जैसे केला या जामुन के साथ भी परोस सकते हैं।  

 

तो देखा आपने कितना आसान है घर पर पैनकेक बनाना। तो देर किस बात की है तो झटपट बनाइये पैनकेक और खुद भी खाइये और अपने परिवार और दोस्तों को भी खिलाइये।  

 

#pancakes #breakfast #food #brunch #foodporn #foodie #pancake #foodphotography #instafood #waffles #yummy #coffee #healthyfood #delicious #foodblogger #pancakeday #foodstagram #chocolate #dessert #foodlover #breakfastideas #homemade #crepes #healthy #eggs #lunch #vegan #sweet #pancakelover #healthybreakfast

 

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Matar Paneer Recipe
Matar Paneer Recipe
Matar Paneer Recipe...
गाजर का हलवा देसी स्टाइल में  (Gajar Halwa Recipe in Hindi)
गाजर का हलवा देसी स्टाइल में (Gajar Halwa Recipe in Hindi)
सर्दी का मौसम हो और गाजर का हलवा ना बने ...
घर पर ऐसे बनाये जापानी सुशी
घर पर ऐसे बनाये जापानी सुशी
जापान की सीमा पर कर सुशी दुनिया के अमू�...